News Details
News image

Seven Day NSS Camp from 07.02.2026 to 13.02.2026


Posted on 18/02/2026

राजकीय कन्या महाविद्यालय, डाटा में चल रहे सात दिवसीय NSS शिविर के सातवें और अंतिम दिन की शुरुआत प्रभात फेरी और व्यायाम से हुई। इसके पश्चात समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री चंद्र सिंह का भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्यातिथि जी ने दीप प्रज्जवलित किया और सरस्वती वंदना की। इसके पश्चात श्री अजय कुमार ने सभी NSS स्वयंसेविकाओं का मुख्य अतिथि के साथ परिचय करवाया। इसके पश्चात NSS स्वयं सेविकाओं द्वारा सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने बच्चों को मिलजुल कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कैंप के समापन पर बैस्ट वांलटियर, बेस्ट कैंपर व बेस्ट टीम का चयन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा मैनेजमेंट टीम को सम्मानित किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की NSS प्रोग्राम ऑफिसर श्रीमती प्रवीण रानी, श्री कपिल कुमार, श्री दीपक, श्री जयकुमार, श्री सोमवीर व श्री सुभाष चंद उपस्थित रहे